प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022-lic pradhan mantri vaya vandana yojana

Table of Contents

Topic-प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022-lic pradhan mantri vaya vandana yojana

आज के समय में देश के नागरिकों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य और केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हमारे सामने हैं जिसके बलबूते ही देश का नागरिक आगे बढ़ सकता है और सर्वांगीण विकास कर सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में  मुख्य रूप से बुजुर्गों, श्रमिकों, विधवाओं, विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से योजनाओं की शुरुआत की गई है जिसके मद्देनजर देश का कोई भी नागरिक पीछे नहीं रह सकता है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा मुख्य योजना  ‘’प्रधानमंत्री वय  वंदना योजना’’ की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत  योजना का लाभ देश के बुजुर्ग नागरिकों को प्राप्त होने वाला है|

 आज हम आपको ‘’प्रधानमंत्री वय वंदना योजना’’ के बारे में सारी जानकारी विस्तृत से देने वाले हैं ताकि आप भी इस योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ सके और फिर खुद का सर्वांगीण विकास किया जा सके|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022-lic pradhan mantri vaya vandana yojana

क्या है प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही यह एक मुख्य पेंशन स्कीम योजना है जिसके तहत देश में 60  वर्ष या उससे अधिक आयु के उम्र वाले नागरिक आगे बढ़कर योजना का लाभ ले सकते हैं|  इसके अंतर्गत नागरिकों को सीनियर सिटीजन मासिक पेंशन का विकल्प मिलता है जिसमें उन्हें  10 वर्षों तक 8 % का ब्याज उपलब्ध होगा जिससे एक बेहतर योजना के माध्यम से आगे बढ़ाने  का  कार्य किया जा रहा है| इसके अतिरिक्त यदि  वार्षिक पेंशन का विकल्प चुन लिया जाता है, तो निश्चित रूप से ही 10 वर्षों के लिए 8.3%  ब्याज उपलब्ध होगा। यह योजना मुख्य रूप से बुजुर्गों के  लिए बनाई गई योजना है जिसके माध्यम से वे भी आगे बढ़ सकते हैं|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की शुरुआत

इस मुख्य योजना की शुरुआत 4 मई 2017 को भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया गया है। यह योजना वैसे तो भारत सरकार की है लेकिन इसे एलआईसी के माध्यम से चलाया जाएगा और यह कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके| 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का उद्देश्य 

जब भी किसी नई योजना की शुरुआत की जाती है, तो हमेशा हम उसके उद्देश्य के बारे में सोचते हैं क्योंकि कहीं ना कहीं हर योजना का ताल्लुक भारत के नागरिकों से होता है| ऐसे में इस मुख्य योजना  का उद्देश्य भारत के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन स्कीम के तहत पेंशन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से अब देश के बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक भी आगे बढ़कर आत्मनिर्भर हो सकेंगे और उन्हें वृद्धावस्था में किसी दूसरे व्यक्ति पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा  साथ ही साथ इस योजना के माध्यम से  बुजुर्गों को भी उनकी स्वतंत्रता प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने जीवन का निर्णय खुद ही दे सकेंगे|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से जुड़ी खास बात 

सामान्य रूप से हम इस योजना के बारे में आपको कुछ खास बात बताना चाहते हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना  से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण  बदलाव किए गए हैं जिसके तहत आपको इस बात की जानकारी होना आवश्यक समझा गया है।  जैसा कि  हमें पता है कि इस योजना के अंतर्गत निवेश की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 निर्धारित कर दी गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दिया गया है। जिसके तहत अब इस योजना के लिए वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम ₹12000 प्रति वर्ष की पेंशन के लिए लगभग 156658 रुपए एवं  ₹1000 प्रतिवर्ष  न्यूनतम पेंशन राशि के लिए ₹162162 का निवेश करना होगा|  इसके अंतर्गत  अब ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ एवं बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ सकते हैं|

इसके अतिरिक्त  अब वरिष्ठ नागरिक अधिकतम 15 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं और अपने परिवार को एक नया आयाम दे सकते हैं। अगर चाहे तो निवेश किए गए पैसों से बोनस का लाभ भी लिया जा सकता है और  इसमें ब्याज  की राशि पेंशन के रूप में उपलब्ध होती है| Madhur Result.

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 के लिए खास अपडेट 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बुजुर्गो के लिए बनाई गई योजना है,  जिसके अंतर्गत 10 वर्षों के लिए पॉलिसी ली जा सकेगी और जिसके अंतर्गत खरीदी के समय  वरिष्ठ  नागरिकों को पॉलिसी के लिए लगभग 7.40% सालाना की दर से सुनिश्चित भुगतान किया जाएगा। इसके तहत पेंशनर अगर चाहे तो मासिक, तिमाही, छमाही, सलाना का विकल्प चुन सकते हैं और इसके लिए हर महीने अधिकतम ₹9250 की पेंशन ले सकते हैं। अगर तिमाही का विकल्प चुन लिया जाता है तो ऐसे में ₹27750, छमाही के विकल्प में ₹55500 तथा  वार्षिक विकल्प में ₹111000 की पेंशन हासिल की जा सकती है|

 इसके तहत अगर किसी कारणवश इस योजना को बीच में ही छोड़ना चाहे तो आराम से मैच्योरिटी के पहले ही योजना  की रकम ली जा सकती है। ऐसे में अगर किसी गंभीर बीमारी का इलाज करवाना हो, तो योजना के माध्यम से लगभग 98% रुपए वापस मिल जाएगा जो एक अच्छी खुशखबरी हो सकती है। इसके अलावा जमा की गई धनराशि का लगभग 75% तक लोन भी लिया जा सकता है जिसका उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जा सकेगा|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अनुसार पेंशन लेने के  विकल्प 

अगर आप सभी इस मुख्य योजना के माध्यम से पेंशन लेना चाहते हैं, तो इसमें आपको कुछ मुख्य विकल्पों प्राप्त होते हैं

  1. मासिक
  2. तिमाही
  3.  छमाही
  4.  सालाना 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की मुख्य ब्याज दरें

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की मुख्य ब्याज दरें
  1. मासिक —- 7.40%
  2.  तिमाही —- 7.45%
  3.  छमाही —- 7.52%
  4.  सालाना — 7.60% 

 इसके अंतर्गत आप अपने विकल्प का चुनाव कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं| 

प्रधानमंत्री वया वंदना योजना का लाभ

इस योजना के माध्यम से आपको मुख्य लाभ प्राप्त होंगे 

  1. इस योजना  का लाभ मुख्य रूप से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले नागरिकों को प्राप्त होगा।|
  2.  अगर इस योजना का लाभ लिया जाता है, तो इसके माध्यम से जीएसटी में छूट प्रदान की जाएगी|
  3.  इस योजना में समय-समय पर बदलाव किया जाता है, जिसके माध्यम से ज्यादा अच्छे तरीके से लाभ लेने की बात की जाती है|
  4.  इस योजना के माध्यम से कम से कम ₹15  लाख  का निवेश किया जा सकेगा|
  5.  अगर योजना का लाभ अपने  विकल्प  के हिसाब से चुनते हैं, तो  नागरिकों को ₹1000 से लेकर ₹9250 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|
  6. इस योजना के माध्यम से मासिक,तिमाही, छमाही और सालाना  निवेश  का लाभ दिया जा सकता है| 
  7. इस योजना के माध्यम से मिलने वाली पेंशन सीधे ही आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी| 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की मुख्य विशेषताएं

  1.  यह योजना मुख्य रूप से भारत के नागरिकों के लिए बनाई गई है|
  2. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के माध्यम से  लगभग 7.40%  वार्षिक दर से ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।
  3.  इस योजना  का  लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकेगा|
  4.  अब इस योजना की अवधि को बढ़ाकर मार्च 2023 कर दिया गया है ताकि आगे भी कई नागरिक इस योजना का लाभ ले सके|
  5.  अगर इस योजना की अवधि 10 साल पूरी हो जाती है, तो ऐसे में आखिरी  राशि के साथ खरीद मूल्य भी वापस कर दिया जाता है|
  6.  किसी प्रकार की समस्या होने पर मैच्योरिटी से पहले ही योजना की राशि प्रदान की जाती है जिसका उपयोग किया जा सकेगा|
  7.  यदि योजना की अवधि पूरी होने के पहले ही लाभ लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो  ऐसे में नॉमिनी को खरीद मूल्य वापस कर दिया जाएगा|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए मुख्य दस्तावेज 

अगर आप इस मुखी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए इन मुख्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

  1. आधार कार्ड
  2. आयु  प्रमाण पत्र
  3. पैन कार्ड 
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5.  आय प्रमाण पत्र
  6.  बैंक खाता डिटेल
  7.  मोबाइल नंबर
  8.  पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए ऑनलाइन  आवेदन 

  1. इसके लिए सबसे पहले एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट https://licindia.in पर क्लिक करना होगा जहां आपके सामने होम पेज खुल जाता है।|
  2.  जैसे ही आप होम पेज पर जाते हैं, तो आपके सामने ‘’रजिस्ट्रेशन’’ का विकल्प आता है, जहां आपको क्लिक करना होगा|
  3.  क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलता है जिसमें आपको पूछी गई समस्त जानकारी जिसके अंतर्गत नाम, पता, आधार नंबर,  बैंक  डिटेल  आदि भर देना होगा|
  4.  सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरने के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करते हुए ‘’सबमिट’’ के बटन पर क्लिक करना होगा|
  5.  क्लिक करने के बाद ही आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है और फिर आप आसानी से ही योजना का लाभ ले सकते हैं|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन

अगर किसी कारणवश आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, तो ऐसे में ऑफलाइन रहते हुए भी आवेदन किया जा सकता है|

  1. इसके लिए सर्वप्रथम आपको अपने पास के ही किसी एलआईसी शाखा में जाना होगा।|
  2.  वहां आपको अधिकारियों से बात करते हुए सभी दस्तावेजों को जमा करना होगा|
  3.  साथ ही साथ एक आवेदन  फॉर्म के माध्यम से अपनी सभी जानकारियों को भर देना होगा|
  4. आवेदन  फार्म  भरने के बाद जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है और उसके बाद आप इस पॉलिसी का फायदा ले सकते हैं|

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana in hindi के लिए आवश्यक मेच्योरिटी बेनिफिट 

  1. यदि किसी कारणवश पेंशनर की मृत्यु हो जाती है, ऐसी स्थिति में  नॉमिनी को जमा राशि वापस कर दी जाएगी|
  2. यदि पेंशनर खुदकुशी कर ले ऐसी स्थिति में भी जमा हुई राशि को नॉमिनी को ही वापस कर दिया जाता है|
  3.  यदि 10 वर्ष तक पॉलिसी को आगे बढ़ाया गया हो, तो ऐसी स्थिति में पेंशनर को जमा धनराशि के साथ-साथ पेंशन दी जाएगी| 

FAQ OF Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana in hindi

प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना के लाभार्थी कौन है?

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बुजुर्गो के लिए बनाई गई योजना है,  जिसके अंतर्गत 10 वर्षों के लिए पॉलिसी ली जा सकेगी और जिसके अंतर्गत खरीदी के समय  वरिष्ठ  नागरिकों को पॉलिसी के लिए लगभग 7.40% सालाना की दर से सुनिश्चित भुगतान किया जाएगा। इसके तहत पेंशनर अगर चाहे तो मासिक, तिमाही, छमाही, सलाना का विकल्प चुन सकते हैं और इसके लिए हर महीने अधिकतम ₹9250 की पेंशन ले सकते हैं। अगर तिमाही का विकल्प चुन लिया जाता है तो ऐसे में ₹27750, छमाही के विकल्प में ₹55500 तथा  वार्षिक विकल्प में ₹111000 की पेंशन हासिल की जा सकती है|

पीएम वाया वंदना योजना कब शुरू हुई?

इस पीएम वाया वंदना योजना की शुरुआत 4 मई 2017 को भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया गया है

प्रधान मंत्री पेंशन योजना क्या है?

प्रधान मंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत नागरिकों को सीनियर सिटीजन मासिक पेंशन का विकल्प मिलता है जिसमें उन्हें  10 वर्षों तक 8 % का ब्याज उपलब्ध होगा जिससे एक बेहतर योजना के माध्यम से आगे बढ़ाने  का  कार्य किया जा रहा है| इसके अतिरिक्त यदि  वार्षिक पेंशन का विकल्प चुन लिया जाता है, तो निश्चित रूप से ही 10 वर्षों के लिए 8.3%  ब्याज उपलब्ध होगा। यह योजना मुख्य रूप से बुजुर्गों के  लिए बनाई गई योजना है जिसके माध्यम से वे भी आगे बढ़ सकते हैं|

प्रधानमंत्री वंदना योजना का फॉर्म कैसे भरें?

इसके लिए सबसे पहले एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट https://licindia.in पर क्लिक करना होगा जहां आपके सामने होम पेज खुल जाता है।|
 जैसे ही आप होम पेज पर जाते हैं, तो आपके सामने ‘’रजिस्ट्रेशन’’ का विकल्प आता है, जहां आपको क्लिक करना होगा|
 क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलता है जिसमें आपको पूछी गई समस्त जानकारी जिसके अंतर्गत नाम, पता, आधार नंबर,  बैंक  डिटेल  आदि भर देना होगा|
 सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरने के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करते हुए ‘’सबमिट’’ के बटन पर क्लिक करना होगा|
 क्लिक करने के बाद ही आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है और फिर आप आसानी से ही योजना का लाभ ले सकते हैं|

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए मुख्य दस्तावेज 

अगर आप इस मुखी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए इन मुख्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

आधार कार्ड
आयु  प्रमाण पत्र
पैन कार्ड 
निवास प्रमाण पत्र
 आय प्रमाण पत्र
 बैंक खाता डिटेल
 मोबाइल नंबर
 पासपोर्ट साइज फोटो

अंतिम शब्द प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022-lic pradhan mantri vaya vandana yojana

इस प्रकार से आज हमने आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में सारी जानकारी विस्तृत से दी है जिससे आप ही इस योजना के माध्यम से आगे बढ़ सकते हैं और खुद को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। यह योजना मुख्य रूप से बुजुर्गों के लिए बनाई गई है, जो सामान्य रूप से  आगे नहीं बढ़ पाते हैं और उन्हें किसी पर निर्भर रहना पड़ता है। इस योजना का लाभ लिया जाए तो निश्चित रूप से बुजुर्गों को भी एक नई दिशा दी जा सकती है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जा सकता है| 

 उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी|  प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022-lic pradhan mantri vaya vandana yojana अंत तक  पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद|

Leave a Reply